भारत

चोरी का LIVE वीडियो, चोर भगवान को भी नहीं छोड़ रहे

jantaserishta.com
4 Aug 2025 2:59 PM IST
चोरी का LIVE वीडियो, चोर भगवान को भी नहीं छोड़ रहे
x
वीडियो सामने आया.
अलवर: चोर आजकल भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं. वैसे तो आए दिन मंदिरों में चोरी के मामले सामने आते हैं. लेकिन राजस्थान के बारां जिले के गणेश मंदिर में दिनदहाड़े हुई चांदी की छत्र चोरी की घटना इस समय पूरे हर जगह में चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, यहां के एक मंदिर से चांदी की छत्र चोरी हो गया. चोरी के बाद जब मंदिर का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो कुछ ऐसा दिखा कि लोगों के होश ही उड़ गए.
गणेश मंदिर के इस वीडियो में दिखा कि पहले चोर मंदिर में दाखिल हुआ. फिर वह किसी भक्त की तरह हाथ जोड़कर भगवान की पूजा करने लगा. थोड़ी ही देर में उसने दाएं बाएं देखा और भगवान के दो छत्र चुराकर निकल गया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चित है.
मंदिर के पुजारी ने जब छत्र गायब देखे तो उन्होंने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग को चेक किया. इस दौरान मंदिर में चोर चोरी करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया. इस पर मंदिर के पुजारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. साथ ही सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. सीसीटीवी कैमरे में चोर साफ तौर पर चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story