
x
इलाके में हड़कंप.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया. यह घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 2:30 बजे हुई, चोरों ने यहां हर्षित सैनी नाम के युवक के घर में सेंध लगा दी और 50 लाख से ज्यादा के जेवरात व कैश चोरी कर लिया. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
पीड़ित हर्षित सैनी ने कहा कि उसकी बहन की मार्च में शादी होने वाली थी, इसलिए घर में सोने और चांदी के गहने रखे हुए थे. चोरी के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था. चोर करीब 50 लाख रुपये के गहने और लगभग 1,75,000 रुपये कैश चुरा ले गए हैं.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की. चोरी की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर कमरों में घुसते हैं, लाइट ऑन करते हैं और फिर बड़े आराम से सामान समेटते हैं. सीसीटीवी में चोरों की शक्ल साफ दिखाई दे रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज से आरोपी की पहचान करने में मदद मिलेगी. जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा.
इस वारदात से मड़ियांव इलाके में दहशत फैल गई. पीड़ित हर्षित सैनी ने कहा कि चोरों ने घर में सेंध लगाई, और अंदर जाकर तिजोरी के ताले तोड़कर गहने और नकदी निकाल ली. पुलिस के अनुसार, गहन जांच के बाद जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे. चोरी गए सामान की बरामदगी की भी पूरी कोशिश की जा रही है. इस वारदात से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान पहुंचा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





