भारत

1 करोड़ के कलश की चोरी वाला LIVE वीडियो

jantaserishta.com
6 Sept 2025 4:34 PM IST
1 करोड़ के कलश की चोरी वाला LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
दिल्ली: दिल्ली के लाल किले के परिसर में स्थित एक पार्क में जैन धर्म का अनुष्ठान चल रहा है. ऐसे में पार्क में बड़ी संख्या में जैन धर्म से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं. हालांकि यहां अनुष्ठान के लिए रखा गया एक करोड़ का कलश चोरी हो गया. जिसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और वहां पर लगे सीसीटीवी को भी चेक किया. जिसके बाद पुलिस को एक चोर दिखा. आरोपी पुजारी के वेश में मंडप में प्रवेश किया था. लोग जब अनुष्ठान में व्यस्त थे, तभी आरोपी आया और कलश लेकर फरार हो गया.
सीसीटीवी में आरोपी को देखा भी जा सकता है. वह अपने साथ एक झोला भी लिया हुआ है. झोले में ही वह कलश लेकर जा रहा है. ऐसे में अन्य लोगों को भनक तक नहीं लगी और कलश चोरी हो गया. पुलिस ने बताया कि लाल किले के परिसर में स्थित गेट नंबर 15 पर एक पार्क है. इस पार्क में जैन धर्म की तरफ से एक अनुष्ठान कराया जा रहा है. इसी अनुष्ठान से एक करोड़ का कलश चोरी हो गया.
चोरी हुए कलश में 760 ग्राम सोने और 150 ग्राम हीरे, माणिक्य, पन्ना जड़ा था. कलश चोरी करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null