भारत
बच्चे की दर्दनाक मौत का LIVE वीडियो, आखिरी पल CCTV में कैद
jantaserishta.com
2 Nov 2025 11:57 AM IST

x
देखें वीडियो.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक हृदय विदारक हादसा हुआ है. जहां एक ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की स्कूली वैन के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई. दिल को झकझोर देने वाली यह घटना जनपद की बुढाना कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर गांव की है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब रोजाना की तरह ग्रीन पब्लिक स्कूल की एक वैन गांव में बच्चों को लेने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान गली में खेल रहा ढाई साल का केशव अचानक वैन के सामने आ गया. जिसे चालक देख नहीं पाया. जिसके चलते स्कूल वैन का एक पहिया मासूम बच्चे के ऊपर से गुजर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहां मौके से स्कूल वैन को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पोस्टमार्टम के बाद देर शाम जैसे ही मासूम बच्चे का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया.
इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थाना बुढ़ाना के ग्राम उमरपुर में ग्रीन पब्लिक स्कूल की एक स्कूल वैन गांव में बच्चों को लेने गई थी. वहां पर शुभम का एक बेटा जो ढाई साल का है, वह वैन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





