भारत

खौफनाक वारदात का LIVE वीडियो...घर के बाहर लगाई आग

jantaserishta.com
6 April 2026 10:54 AM IST
खौफनाक वारदात का LIVE वीडियो...घर के बाहर लगाई आग
x
वीडियो हुआ वायरल.
दिल्ली: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में घर के बाहर आगजनी की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो अज्ञात युवक एक मकान के बाहर आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.
जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग घर के बाहर पहुंचते हैं और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देते हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है.
वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. फिलहाल आग लगाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह आपसी रंजिश या किसी को डराने की कोशिश तो नहीं थी. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story