भारत
LIVE वीडियो खौफनाक वारदात का, मेडिकल स्टोर में ऑटोमैटिक हथियार से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई
jantaserishta.com
13 Jun 2026 5:58 PM IST

x
हत्या का देखें वीडियो.
Chandigarh: चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर पीजीआई के पास सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मेडिकल स्टोर के कैशियर की मौत हो गई। 2 बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे।
उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। दोनों ने हाथ छिपाकर दुकान में ही अपनी ऑटोमैटिक गन लोड कीं और काउंटर पर बैठे कैशियर पर फायरिंग कर दी। गन से करीब 1 सेकेंड में ही 13 फायर हुए। गन दोनों ही हमलावरों के पास थीं, लेकिन गोली उनमें से एक ही हमलावर ने चलाई। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला में रोहड़ू के रहने वाले जानकी दास (45) के रूप में हुई है। इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। मेडिकल स्टोर पर फायरिंग के वीडियो में दिख रहा है कि दुकान पर ग्राहक जुटे हुए थे। इसी दौरान फायरिंग करने वाले दोनों युवक चेहरे पर मास्क और टोपी लगाकर दुकान में घुसे थे। उन पर किसी का ध्यान भी नहीं गया।
दोनों हमलावर सबसे पहले काउंटर पर गए और खड़े हो गए। उन्होंने करीब 21 सेकेंड तक रुककर पहले दुकान का माहौल समझा। इसके बाद दोनों हमलावरों ने काउंटर की आड़ अपनी-अपनी पिस्टल लोड कीं।
इसके तुरंत बाद दोनों हमलावरों में से एक ने काउंटर पर बैठे कैशियर जानकी (55) पर गोलियां चला दीं। हमलावर क गन ऑटोमैटिक थी, इसलिए एक ही बार में कई फायर हुए। करीब एक से दो सेकेंड में आरोपी फायरिंग कर स्टोर से निकलकर भाग गए।
Tagsचंडीगढ़चंडीगढ़ न्यूज़हत्याहत्या वीडियोक्राइमक्राइम न्यूज़ChandigarhChandigarh NewsMurderMurder VideoCrimeCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





