भारत

लड़की पर हमले का LIVE वीडियो, गाय ने सींग से उठाकर पटका

jantaserishta.com
10 Aug 2023 3:11 PM IST
लड़की पर हमले का LIVE वीडियो, गाय ने सींग से उठाकर पटका
x
गायों के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
चेन्नई; चेन्नई में एक दिलदहला देने वाली घटना समाने आई है. यहां स्कूल से लौट रही एक नौ साल की बच्ची पर गाय ने हमला कर दिया. बुधवार को हुई यह घटना एमएमडीए कॉलोनी इलाके में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बैग टांगे हुए बच्ची अपने छोटे भाई और मां रास्ते से गुजर रहीं दो गायों को पार करने की कोशिश करती है, तभी एक गाय भड़क जाती है और उसे अपनी सींग से उछालकर पटक देती है. इसके बाद गाय लगातार उस पर हमला करती है.
वहीं मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर गाय को भगाने की कोशिश करते हैं. कई कोशिशों के बाद गाय वहां से भाग जाती है. जानकारी के मुताबिक गाय के हमले से बच्ची जख्मी हो गई. उसके सिर में चोट लगी है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चेन्नई निगम के अफसरों ने बच्ची पर हमला करने वाली गायों को पकड़ लिया है. वहीं पुलिस ने बच्ची पर हमला करने वाली गायों के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story