भारत

बच्ची की मौत का LIVE वीडियो...देख सिहर जाएंगे

jantaserishta.com
6 July 2025 10:03 AM IST
बच्ची की मौत का LIVE वीडियो...देख सिहर जाएंगे
x
वीडियो सामने आया.
चेन्नई: चेन्नई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के रामनाथपुरम - वेलीपट्टिनम चिन्ना कडाई पासी पट्टाराई स्ट्रीट पर घर के सामने खेल रही एक बच्ची को ऑटोरिक्शा ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है. जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है. फिलहाल मामले में केनिकराई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार जाकिर हुसैन की तीन वर्षीय बेटी पारसमरीन 4 जुलाई को अपने घर के बाहर खेल रही थी. ऑटोरिक्शा के पार करते समय बच्ची खेलते-खेलते गली में आ गई. दुर्भाग्य से ड्राइवर मोहम्मद इलियास ने समय रहते बच्ची को नहीं देखा. जिससे बच्ची ऑटोरिक्शा से कुचल गई. हालांकि, इस दौरान बच्ची के परिजनों की नजर पड़ी तो वो तुरंत भागकर पहुंच गए.
इसके बाद परिजनों ने बच्ची को ऑटोरिक्शा के पहिए के नीचे से बाहर निकाला. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए. जहां से उसे फिर जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि शनिवार शाम को पारसमरीन की मौत हो गई.
मामले में केनिकराई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि बच्ची खेलते समय ऑटोरिक्शा के पहिए के नीचे आ गई. जिससे उसकी मौत हो गई.मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story