भारत

मेले का LIVE वीडियो...टावर राइड अचानक गिरी, एक गंभीर

shiddhant
18 Aug 2025 1:38 PM IST
मेले का LIVE वीडियो...टावर राइड अचानक गिरी, एक गंभीर
x
वीडियो वायरल.
नवसारी: नवसारी जिले के बिलिमोरा में सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया. श्रावण मास के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर आयोजित मेले में 50 फीट ऊंची टावर राइड अचानक गिर गई, जिससे राइड में सवार 10 में से 5 लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि राइड संचालक की गंभीर हालत के कारण उसे सूरत के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया.
दरअसल, सोमनाथ महादेव मंदिर में पूरे श्रावण मास मेले का आयोजन होता है, जहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के साथ-साथ मेले में मनोरंजन का आनंद लेते हैं. इसी बीच, सोमवार की पूर्व संध्या पर हादसे के दौरान राइड के गिरने से अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना में दो बच्चों सहित 5 लोग घायल हुए. हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Next Story