भारत

लेडी डॉक्टर की मौत का LIVE वीडियो, सिग्नल पर बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, ताबड़तोड़ एक्शन शुरू

jantaserishta.com
13 May 2025 10:36 AM IST
लेडी डॉक्टर की मौत का LIVE वीडियो, सिग्नल पर बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, ताबड़तोड़ एक्शन शुरू
x
देखें वीडियो.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर सोमवार को हुई स्कूल बस दुर्घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. इस हादसे में इंटर्न डॉक्टर आयशा खान की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए थे.
पुलिस ने बस ड्राइवर और मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है और घायलों को तात्कालिक राहत के रूप में 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है.
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें तेज रफ्तार स्कूल बस रेड सिग्नल पर खड़े वाहनों से टकरा गई, जिसके नीचे आयशा की स्कूटी आ गई थी. हादसे का कारण ढलान पर बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है.
जांच में पता चला कि बस की फिटनेस, पंजीकरण, और बीमा वैधता समाप्त हो चुकी थी. बस का फिटनेस पांच महीने पहले और बीमा भी पहले ही समाप्त हो गया था. कमिश्नर संजीव सिंह ने निलंबन आदेश में लिखा, "परिवहन विभाग के वाहन पोर्टल के रिकॉर्ड के अनुसार, बस की फिटनेस, रजिस्ट्रेशन और बीमा वैधता समाप्त हो चुकी थी. भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा की प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है."
इसके चलते, मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत जितेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनका मुख्यालय आयुक्त, भोपाल संभाग नियत किया गया है.
जिला कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने तात्कालिक राहत के रूप में 5 घायलों को रेड क्रॉस से 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ढलान पर सुरक्षा उपाय और भारी वाहनों की गति नियंत्रण की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस ड्राइवर की तलाश जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story