
x
देखें वीडियो.
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा से बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन ले गया. एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित माया पैलेस चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन लोग जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और मां-बेटे को रौंदते हुए निकल गया.
इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की जान बाल-बाल बच गई, लेकिन उसने अपनी आंखों के सामने अपनी बहन और छोटे से भांजे को दम तोड़ते देखा. ये एक ऐसा मंजर था जिसे वह शायद जिंदगी भर भूल नहीं पाएगा.
इस दर्दनाक घटना की पूरी तस्वीर पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो हादसे की भयावहता को बयां कर रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक हादसे के बाद फरार हो गया. उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर में चीख-पुकार और मातम का माहौल है. एक पल में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया और पीछे रह गईं सिर्फ यादें और आंसू. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





