भारत
LIVE वीडियो वरिष्ठ पत्रकार की मौत का, देखकर सिहर जाएंगे
jantaserishta.com
1 Sept 2025 8:08 AM IST

x
देखें वीडियो.
बारामती: महाराष्ट्र के बारामती में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचल दिया. जिससे पोती को स्कूल छोड़ने जा रहे दादा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, पोती गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मृतक की पहचान 59 वर्षीय राजेंद्र दिनकर भागवत के रूप में हुई है. वह सतारा जिले के फलटण में वरिष्ठ पत्रकार थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बारामती नीरा मार्ग पर हुई. एक बस बारामती से नीरा की ओर जा रही थी. उसी समय राजेंद्र भागवत पोती को स्वरा को स्कूल छोड़ने जा रहे थे. जब उनकी दोपहिया मालेगांव से शारदानगर की ओर मुड़ रही थी, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर से राजेंद्र भागवत के सिर में गंभीर चोट लग गई. जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. जबकि स्वरा भी इस हादसे में घायल हो गईं. उन्हें तुरंत इलाज के लिए बारामती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि बस काफी स्पीड में थी. जैसे ही राजेंद्र ने पोती को छोड़ने के लिए स्कूल की तरफ बाइक मोड़ी, वैसे ही बस ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि राजेंद्र दूर जाकर गिरे और उनकी बाइक, बस के नीचे चली गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





