भारत

रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत का LIVE वीडियो, देख सिहर गए लोग

jantaserishta.com
31 May 2025 10:39 AM IST
रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत का LIVE वीडियो, देख सिहर गए लोग
x
वीडियो सामने आया.
मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है. यहां 71 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलकर्मी की एक युवक से विवाद के दौरान गर्दन टूट गई और मौत हो गई. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पूरी घटना सामने आ गई. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बस्ती गांव की है. यहां रहने वाले 71 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलकर्मी रसिकलाल मंडल का विजय कुमार सहनी नाम के युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.
इस दौरान हाथापाई और मारपीट होने लगी. दोनों व्यक्ति एक साथ दीवार से कूद गए, जिसमें वृद्ध की गर्दन और सिर में चोट लगने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि विजय कुमार सहनी ने बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी.
इस दौरान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को जब पुलिस ने खंगाला तो गला दबाकर हत्या करने जैसा कुछ नहीं निकला. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि किस तरह बुजुर्ग रसिकलाल मंडल और विजय के बीच विवाद हुआ. बुजुर्ग ने विजय को दीवार से फेंकने की कोशिश की, तभी दोनों एक साथ दीवार से नीचे गिर गए. इसके बाद विजय उठ खड़ा होता है, लेकिन बुजुर्ग नहीं उठ सका.
बरियारपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह फोन पर बताया कि बरियारपुर बस्ती के रहने वाले 71 वर्षीय रसिकलाल मंडल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है. एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज आया है, जिसमें गला दबाकर हत्या करने ऐसा कुछ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null