भारत
6 लोगों की मौत का LIVE वीडियो, बस और कार की टक्कर के बाद उड़े परखच्चे
jantaserishta.com
11 July 2023 9:18 AM IST

x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद में मंगलवार सुबह नोएडा के एक निजी स्कूल की बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों के मरने और दो के घायल होने की सूचना है।
ये हादसा एनएच-9 पर क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में सुबह करीब 6 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने इन्हें किसी तरह निकालकर अस्पताल पहंचाया। गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ बस में बच्चे नहीं थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव शुरू किया। बताया जा रहा है के कार सवार परिवार खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहा था। परिवार मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। टीयूवी गाड़ी में 4 बड़े और 4 बच्चे सवार थे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर विजय नगर फ्लाईओवर के ऊपर गलत दिशा में आ रही स्कूल बस से इसकी टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और दो की हालत नाजुक बनी हुई है। इस एक्सीडेंट का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि स्कूल बस रॉन्ग साइड आ रही है और तेज रफ्तार से जाती हुई कार उससे टकरा जाती है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसगाजियाबाद एक्सीडेंटएक्सीडेंटGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceGhaziabad AccidentAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





