भारत

3 महिलाओं की मौत का LIVE वीडियो, मंजर देख कांप जाएंगे

jantaserishta.com
4 Oct 2025 2:55 PM IST
3 महिलाओं की मौत का LIVE वीडियो, मंजर देख कांप जाएंगे
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सिहानीगेट थाना क्षेत्र में राकेश मार्ग कट पर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई. जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं घटना के बाद आरोपी कार चालक, कार छोड़ कर मौके से फरार हो गया है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.
पुलिस ने बताया कि शनिवार को सुबह की सैर पर निकलीं तीन महिलाओं की एक कार ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि एक पुरुष घायल हो गया. यह दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे जीटी रोड पर राकेश मार्ग के पास हुई. मृतकों की पहचान कोतवाली क्षेत्र के न्यू कोटगांव निवासी मीनू प्रजापति (56), कमलेश (55) और सावित्री देवी (60) के रूप में हुई है. जबकि घायल की पहचान शतम विहार कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा (47) के रूप में हुई है.
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (सिटी) धवल जायसवाल ने बताया कि कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया. जिसे जब्त कर लिया गया है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी चालक का पता लगाने व उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. जल्द ही आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी.
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की स्पीड काफी तेज थी. टक्कर लगते ही लोगों में चीख पुकार मच गई. लोगों ने कार चालक को पकड़ना चाहा, लेकिन कार चालक फरार हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story