भारत

एक्सीडेंट LIVE वीडियो...अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत हुई थी

jantaserishta.com
12 Aug 2026 11:40 AM IST
एक्सीडेंट LIVE वीडियो...अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत हुई थी
x
देखें वीडियो.
झांसी: सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती एक कार... अचानक डिवाइडर से टक्कर... और अगले ही पल कार हवा में कई फीट ऊपर उछलकर पलटती दिखाई देती है. हादसे का यह खौफनाक मंजर का वीडियो में सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि यह वही कार है, जिसमें माफिया अतीक अहमद का बेटा आबान अहमद 6 अगस्त को प्रयागराज से झांसी जा रहा था. वीडियो हादसे के करीब छह दिन बाद सामने आया है.
वायरल वीडियो में सड़क पर चलती कार अचानक डिवाइडर से टकराती नजर आती है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सड़क पर पलट गया. इस हादसे में आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी. हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए थे. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी थी. अब हादसे का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पूरा मामला चर्चा में है.
सामने आए वीडियो में सड़क पर यातायात सामान्य नजर आता है. जिस कार के डैशबोर्ड कैमरे में यह हादसा रिकॉर्ड हुआ उसके आगे कार तेज गति से जाती दिखाई देती है. कार अचानक सड़क से नीचे उतर जाती है और वहीं से शुरू हो रहे डिवाइडर से टकराती है. टक्कर के साथ ही कार का संतुलन बिगड़ जाता है और कार हवा में उछलती हुई दिखाई देती है. इसके बाद वह सड़क पर पलट जाती है. हादसा इतनी तेजी से हुआ कि मौके पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला होगा. वीडियो में दिखाई देने वाला यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में हो जाता है. यही वजह है कि हादसे का वीडियो सामने आने के बाद लोग उस पल को देखकर हैरान हैं, जब कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछल गई.
यह सड़क हादसा 6 अगस्त को झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ था. अतीक अहमद का बेटा आबान अहमद प्रयागराज से झांसी जा रहा था. झांसी में उसका भाई अली अहमद जेल में बंद है, वह उसी से मिलने जा रहा था. तभी यह हादसा हुआ. टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इस दुर्घटना में आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे. हादसे के समय उसकी कार के पीछे चल रही कार में लगे कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई थी.
हालांकि वीडियो तत्काल सामने नहीं आया था. अब हादसे के करीब छह दिन बाद इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कार के डिवाइडर से टकराने और उसके बाद हवा में उछलकर पलटने का दृश्य दिखाई देता है . पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. हादसे के कारणों और परिस्थितियों को लेकर पुलिस अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है. वीडियो के सामने आने के बाद यह भी देखा जाएगा कि हादसे के समय कार की गति कितनी थी और वाहन किस स्थिति में डिवाइडर से टकराया.
बताया गया कि आबान अपने भाई अली अहमद से मिलने के लिए प्रयागराज से झांसी जा रहा था. अली अहमद को पहले नैनी जेल में रखा गया था और बाद में उसे झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था. हादसे में आबान की मौत की खबर सामने आने के बाद परिवार में मातम पसर गया था. इसके बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर भी मामला चर्चा में आया.
आबान की मौत के बाद उसके बड़े भाइयों उमर अहमद और अली अहमद को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल दी गई थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच में दोनों भाइयों की ओर से पैरोल के लिए अर्जी दाखिल की गई थी. उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद था, जबकि अली अहमद झांसी जेल में बंद था. अदालत ने दोनों को छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी. पैरोल के दौरान दोनों के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई थीं. दोनों को पुलिस सुरक्षा में सीधे कब्रिस्तान ले जाया जाना था और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वापस जेल ले जाया जाना था. इसके अलावा दोनों को मीडिया से बातचीत नहीं करने की भी शर्त दी गई थी.
आबान अहमद को अंतिम संस्कार के दौरान उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के पास दफन किया गया. छोटे भाई के जनाजे को कंधा देते समय उमर और अली भावुक हो गए थे. दोनों भाइयों के रोने की तस्वीरें भी सामने आई थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story