भारत
LIVE वीडियो आवारा कुत्तों के आतंक का, महिलाएं हादसे का शिकार
jantaserishta.com
25 July 2025 4:02 PM IST

x
वीडियो वायरल.
लुधियाना: पंजाब में लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां स्कूटी सवार दो महिलाएं उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गईं, जब आवारा कुत्तों से बचने के चक्कर में उनकी स्कूटी सड़क किनारे एक कार से टकरा गई. यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों महिलाएं स्कूटी से किसी काम के लिए निकली थीं. रास्ते में अचानक कई आवारा कुत्ते उनके पीछे पड़ गए. घबराकर स्कूटी चला रही महिला ने रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच बैलेंस बिगड़ गया और स्कूटी बेकाबू हो गई. स्कूटी एक खड़ी कार से जाकर टकरा गई.
टक्कर इतनी तेज थी कि महिलाएं करीब 10 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गईं. उनके बाजुओं में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मॉडल टाउन सहित लुधियाना के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इन कुत्तों की वजह से रोजाना लोग परेशान होते हैं, लेकिन नगर निगम या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा.
यहां रहने वाले लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को गंभीरता से लिया जाए और इनके लिए कोई प्रभावी नियंत्रण नीति बनाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. हादसे के बाद इलाके में डर और नाराज़गी का माहौल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





