भारत

भयानक रोड एक्सीडेंट का LIVE वीडियो, नेशनल हाईवे पर बैक हो रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर

jantaserishta.com
21 Nov 2024 3:16 PM IST
भयानक रोड एक्सीडेंट का LIVE वीडियो, नेशनल हाईवे पर बैक हो रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर
x
सीसीटीवी में रिकॉर्ड.
उडूपी: कर्नाटक के उडूपी में नेशनल हाईवे-66 पर थेक्कट्टे में दुर्गा परमेश्वरी मंदिर के पास एक भयानक दुर्घटना हुई. जिसमें एक मछली का कैंटर और एक रिवर्सिंग इनोवा शामिल थी. बताया जा रहा है कि इनोवा में पर्यटक सवार थे. ये पर्यटक कोल्लूर मंदिर से लौट रहे थे.इसी दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि 5 को मामूली चोटें आईं.
दुर्घटना का यह वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया. जिसे देखकर आप भी भयावह हादसे का अंदाजा लगा सकते हैं. सीसीटीवी के अनुसार एक सफेद रंग की इनोवा नेशनल हाईवे-66 पर जा रही थी. इसी दौरान शायद ड्राइवर रास्ता भूल गया था और कार को हाईवे पर ही पीछे करने लगा.
कार ड्राइवर धीरे-धीरे कार को पीछे कर रहा था, इसी दौरान पीछे से आए मछली के कैंटर वाहन ने इनोवा कार में टक्कर मार दी. साथ ही कैंटर इनोवा को करीब 15-20 मीटर दूर तक घसीट ले गया. हादसा इतना तेज था कि कार में टकराते ही धुआं निकलने लगा. वहीं, इसके बाद कैंटर भी पलट गया और कार भी पलट गई.
कार में सवार 2 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए आवाजाही भी रुक गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story