भारत

OMG! आत्महत्या का LIVE वीडियो, युवक तेज करंट लगने से आग की लपटों में घिरा

jantaserishta.com
24 Nov 2025 12:00 PM IST
OMG! आत्महत्या का LIVE वीडियो, युवक तेज करंट लगने से आग की लपटों में घिरा
x
वीडियो हुआ वायरल.
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. सीसीटीवी में कैद ये तस्वीरें किसी फिल्मी सीन जैसी लगती हैं, लेकिन हकीकत इतनी भयावह है कि देखते ही रूह कांप जाए.
वीडियो में एक युवक खुद ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़ता दिख रहा है और जैसे ही उसने हाई-वोल्टेज ट्रांसफार्मर को पकड़ा- चंद सेकंड में तेज धमाके के साथ आग का विशाल गुबार फूट पड़ा. खौफनाक मौत का CCTV फुटेज वायरल हो रहा है.
दरअसल, वीडियो बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है जहां ट्रांसफार्मर का धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग डर के मारे भाग खड़े हुए. वीडियो में साफ दिखता है कि युवक ने अचानक अपने हाथ ट्रांसफार्मर पर रखे और एक झटके में उसकी पूरी बॉडी आग की लपटों में घिर गई. धमाके के कुछ सेकंड बाद ही युवक नीचे गिर पड़ा.
वहीं, गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों ने कई घंटे कोशिश की लेकिन झुलसने की गंभीरता इतनी ज्यादा थी कि युवक ने दम तोड़ दिया. मृतक तरुण 12वीं का छात्र बताया जा रहा है. घटना शनिवार रात की करीब 11 बजे की है. पुलिस प्रथम दृष्टया जांच के बाद इसको आत्महत्या मान रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story