भारत

सब इंस्पेक्टर की मौत का LIVE वीडियो, टनल के अंदर भयानक था ये दृश्य

jantaserishta.com
29 April 2024 11:05 AM IST
सब इंस्पेक्टर की मौत का LIVE वीडियो, टनल के अंदर भयानक था ये दृश्य
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: प्रगति मैदान टनल में सड़क हादसों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब टनल में हुए एक सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी. अब इस सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में पुलिसकर्मी डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर गिरते हुए दिख रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर की स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे उनकी जान चली गई. मृतक पुलिसकर्मी की पहचान एनके पवित्रन के रूप में हुई है जो पूर्वी जिले की अपराध टीम में तैनात था.
पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल की देर रात दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की प्रगाति मैदान टनल के अंदर एक डिवाइडर से टकराने के बाद मौत हो गई. हादसे के वक्त पुलिसकर्मी अपनी स्कूटी पर प्रगति टनल से होकर अपने घर आईपी एक्सटेंशन की ओर जा रहे थे, उसी दौरान उनकी स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया. जिससे उनकी मौत हो गई. ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एसआई पवित्रन एनके डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर गिरते हुए नजर आ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story