भारत

OMG! स्टंटमैन की मौत का LIVE वीडियो, फिल्म की हो रही थी शूटिंग

jantaserishta.com
14 July 2025 10:37 AM IST
OMG! स्टंटमैन की मौत का LIVE वीडियो, फिल्म की हो रही थी शूटिंग
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है. डायरेक्टर पा.रंजीत और एक्टर आर्या की अपकमिंग फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है. सेट पर कार स्टंट करते हुए एक फेमस स्टंट आर्टिस्ट राजू (मोहनराज) की मौत हो गई है. साउथ एक्टर विशाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्टंटमैन राजू के निधन की पृष्टि की है. साथ ही उनकी मौत पर दुख भी जताया है.
डायरेक्टर पा. रंजीत, नागपट्टिनम में अपनी नई फिल्म 'वेट्टूवम' की शूटिंग कर रहे थे. सेट पर स्टंट करते हुए एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें स्टंटमैन की जान चली गई. पहले खबर आई थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. लेकिन अब सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक खतरनाक स्टंट करते हुए ही बड़ा हादसा हुआ.
स्टंटमैन राजू उर्फ मोहनराज एक SUV गाड़ी चला रहे थे, जो रैंप से गुजरी और फिर पलट गई. गाड़ी सीधे नीचे गिरी और उसका आगे का हिस्सा जोर से जमीन से टकराया. वीडियो में देखा जा सकता है कि राजू को गाड़ी से निकाला जा रहा है. ये हादसा बीते दिन 13 जुलाई को हुआ. हादसे के दौरान उनकी मौत हो गई.
स्टंट आर्टिस्ट राजू (मोहनराज) के निधन से तमिल एक्टर विशाल को गहरा दुख पहुंचा है. उन्होंने इस मुश्किल वक्त में स्टंट आर्टिस्ट के परिवार की मदद करने का वादा किया है. उन्होंने X पर पोस्ट शेयर कर कहा- इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि हमारे बहादुर स्टंट आर्टिस्ट राजू (मोहनराज) का आर्या और रंजीत की फिल्म के लिए कार स्टंट करते हुए निधन हो गया है. मैं उन्हें कई सालों से जानता था, उन्होंने मेरी फिल्मों में कई खतरनाक स्टंट किए थे. वो एक बहादुर इंसान थे.
'उनकी आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस गम को सहने की ताकत मिले. मैं सिर्फ ट्वीट ही नहीं कर रहा, बल्कि उनके परिवार की हर संभव मदद करूंगा, क्योंकि मैं भी इसी फिल्म इंडस्ट्री से हूं और उन्होंने कितनी ही फिल्मों में अपना योगदान दिया है. दिल की गहराइयों से और अपना फर्ज समझते हुए, मैं उनके परिवार को सपोर्ट करूंगा.'
बता दें कि इस दुखद घटना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. कई बड़े स्टार्स और फैंस स्टंट आर्टिस्ट राजू को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. मगर फिल्म के हीरो आर्या और डायरेक्टर पा. रंजीत ने इस हादसे के बारे में अभी तक कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null