भारत
टोने-टोटके का LIVE वीडियो आया सामने, पुलिस की जांच जारी
jantaserishta.com
22 Sept 2023 7:17 PM IST

x
लाल रंग जैसा तरल पदार्थ छिड़क कर चला गया था।
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला समाने आया है। रात में बंद दुकान में टोटके करती हुई महिला सीसीटीवी में कैद हुई है। पूरे मामले में दुकान संचालक द्वारा आरोपी महिला के खिलाफ थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा घर के सामने मोबाइल और साड़ी की दुकान पर लाल रंग का तरल पदार्थ छिड़कने का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आराधना नगर में मोबाइल की दुकान संचालिका द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि, बीती रात को उनके दुकान के शटर पर कोई लाल रंग जैसा तरल पदार्थ छिड़क कर चला गया था। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि सामने ही रहने वाली एक महिला द्वारा या कार्य किया गया है।
वहीं उन्हीं की दुकान के नजदीक एक कपड़े की दुकान पर भी इसी तरह का तरल पदार्थ डाला गया था। जब दोनों ही दुकानदार महिला से बात करने गए तो सामने रहने वाली महिला द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिसके बाद पूरे मामले में एयरोडम थाने पर फरियादी महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत के आधार पर अब एरोड्रम पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि पहले भी इस तरह की घटना कई दुकानों पर सामने आ चुकी है। लेकिन उसे मामलों में अभी तक कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





