भारत

LIVE वीडियो 25 करोड़ की लूट का, तनिष्क ज्वेलरी शोरूम को बनाया गया निशाना

jantaserishta.com
10 March 2025 3:51 PM IST
LIVE वीडियो 25 करोड़ की लूट का, तनिष्क ज्वेलरी शोरूम को बनाया गया निशाना
x
देखें वीडियो.
आरा: बिहार के आरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया. शहर के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से करीब 25 करोड़ रुपये के गहनों की लूट कर अपराधी फरार हो गए. 8-10 की संख्या में आए बदमाशों ने 30 मिनट तक तांडव मचाया और शोरूम में मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की.
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि आरा-छपरा मुख्यमार्ग पर बबुरा के पास अपराधी और पुलिस में मुठभेड़ हुई. जिसमें दो बदमाश जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
लूट की यह वारदात शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश दो-दो के ग्रुप में शोरूम में घुसे और अंदर जाते ही हथियार निकालकर सभी को धमकाया. उन्होंने स्टाफ को बंधक बना लिया और शोरूम में रखे सोने, चांदी और हीरे के गहनों को बैग में भरकर फरार हो गए.
तनिष्क शोरूम की सेल्स गर्ल सिमरन ने बताया कि लूट की आशंका होते ही उन्होंने डायल 112 पर फोन किया. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए. सिमरन के मुताबिक, उन्होंने 25-30 बार पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली.
लूट के बाद भोजपुर एसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एसपी मिस्टर राज ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. लेकिन शोरूम से महज 600 मीटर दूर स्थित नगर थाना की पुलिस लूट के दौरान मौके पर नहीं पहुंच पाई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय के अनुसार, करीब 25 करोड़ रुपये के गहनों की लूट हुई है, जबकि कैश का आंकलन किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि अपराधियों ने स्टाफ के मोबाइल भी छीन लिए और उन्हें एक जगह बंधक बनाकर लूटपाट करते रहे.
एसपी ने माना कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है. एसआईटी टीम अपराधियों की पहचान में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story