भारत
महिला के साथ लूट का LIVE वीडियो, मंजर देख कांप जाएंगे आप
jantaserishta.com
13 Oct 2025 3:00 PM IST

x
सामने आया वीडियो.
जयपुर: राजस्थान में जयपुर की सड़कों पर एक बार फिर बुलेट की गड़गड़ाहट के साथ लुटेरों का आतंक गूंज उठा. यहां मालपुरा गेट थाना क्षेत्र की शांत और सुनसान गली में तड़के सुबह एक अधेड़ महिला के साथ लूट की वारदात ने लोगों को दहशत में डाल दिया.
पीड़िता घर से पड़ोस के मंदिर में पूजा करने के लिए निकली थी और उसके हाथ में चांदी के बर्तनों से भरा बैग था. लेकिन कुछ ही कदम चलने के बाद त्रिमूर्ति फ्लैट वाली गली में बुलेट की तेज आवाज सुनाई दी. फिर कुछ ही सेकंड में दो बदमाश उन पर झपट पड़े. बुलेट पर सवार दोनों लुटेरों ने महिला के हाथ से बैग झपटने की कोशिश की. इस दौरान पीड़िता सरोज जैन सड़क पर ओंधे मुंह गिर गईं, उनके हाथ-पैर छिल गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और गिरने के बाद भी उठकर बदमाशों का पीछा करने लगीं.
घटना बीते 10 अक्टूबर की तड़के करीब 6 बजे की है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि छीना झपटी के दौरान बैग कुछ कदम दूर सड़क पर गिर गया, तभी पीछे बैठा बदमाश कूदकर उतरा, बैग उठाया और बुलेट पर सवार होकर फरार हो गया. हालांकि, पुलिस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आई और फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर धरपकड़ शुरू कर दी.
इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी बालकिशन उर्फ बबलू और लक्ष्मण उर्फ लक्षी हैं, जिनके कब्जे से पुलिस ने लूटा गया सारा सामान और वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक भी बरामद कर ली है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





