भारत
लूट का LIVE मंजर, घर में घुसे नकाबपोश लुटेरे, भिड़ गई बुजुर्ग महिला
jantaserishta.com
22 July 2025 5:00 PM IST

x
वीडियो सामने आया.
पाली: राजस्थान के पाली जिले से घर में घुसकर लूट और जान से मारने की कोशिश का डरा देने वाला मामला सामने आया है. ये पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई. हुआ ऐसा कि बगड़ी के नो पुलिया के पास बेरा कागो की ढिमडी पर एक बुजर्ग अमरती देवी घर के हाल में सो रही थी. तभी अचानक रात एक बजे के आसपास एक गाड़ी में चार पांच लुटरे आए. सभी के चेहरों पर नकाब था.
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घर में घुसते ही उन्होंने सोती हुई महिला की कंटी (एक तरह का गले में पहनने वाले जेवर) तोड़ने की कोशिश की. इस लूट में वे महिला की आधी कंटी व कान के झुमके तोड़कर फरार हो गए। एकाएक महिला कुछ समझ न पाई. जब महिला ने युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसको चदर से दबाकर मारने का भी प्रयास किया. आखिरकार महिला चारपाई से गिर जाती है और लुटेरे भाग निकलते हैं.
सुबह जानकारी मिलने पर परिजन और गांव के लोग जुटे और पुलिस को सुचना दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बता दें कि किसी बुजुर्ग को घर में अकेला जानकर लूट का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे कई केस सामने आते रहे हैं जिसमें बुजुर्ग महिला पुरुष या फिर कपल के साथ लूट मचाई गई हो.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





