भारत

दिनदहाड़े लूट का LIVE वीडियो, महिला को बनाया गया निशाना

jantaserishta.com
12 Dec 2022 4:31 PM IST
दिनदहाड़े लूट का LIVE वीडियो, महिला को बनाया गया निशाना
x
 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
घर के बाहर धूप में बैठे थे, उसी दौरान बेखौफ बदमाश हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में घर के बाहर बैठी महिला को हथियारबंद बदमाश ने दिनदहाड़े लूट लिया. इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत और डर फैल गया है. लूट की वारदात का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं.
लोनी इलाके में महिला और उसके बच्चे घर के बाहर धूप में बैठे थे, उसी दौरान बेखौफ बदमाश हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, थाना लोनी के तहत अंकुर विहार चौकी क्षेत्र में गोकुलधाम सोसायटी के बाहर एक महिला धूप में बैठी हुई थी, तभी अचानक बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश मौके पर पहुंचे.
पुलिस का कहना है कि एक बदमाश बाइक से उतरकर घर के बाहर बैठी महिला के पास पहुंचा. उसने हथियार दिखाकर महिला को डराया और लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. यह घटना 12:30 बजे की है. बदमाश महिला से चैन और मोबाइल लूट ले गए हैं.
दिनदहाड़े हथियार के बल पर घर के बाहर से महिला के साथ हुई लूट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. महिला के परिजन ने लूट की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
पुलिस ने महिला के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले. पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान की जा रही है. दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोग डरे हुए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story