भारत

पुलिसवाले की मौत का LIVE वीडियो, ऐसे हुई बड़ी वारदात

jantaserishta.com
29 Sept 2024 2:27 PM IST
पुलिसवाले की मौत का LIVE वीडियो, ऐसे हुई बड़ी वारदात
x
सीसीटीवी फुटेज वायरल.
नई दिल्ली: दिल्ली के नांगलोई इलाके में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल है, जिसमें कांस्टेबल सादे कपड़ों में अपनी बाइक से जा रहा है, तभी पीछे से आ रही एक तेर रफ्तार कार उसे रौंदते हुए निकल जाती है. घटना रविवार तड़के हुई और कांस्टेबल की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो नांगलोई पुलिस स्टेशन में तैनात थे.
जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल संदीप नागलोई इलाके में डकैती के मामलों में अचानक हुई बढ़ोतरी के कारणों की जांच करने के लिए सिविल ड्रेस में ड्यूटी कर रहे थे. वह अपनी बाइक पर थे, तभी उन्होंने एक वैगनआर कार को नोटिस किया, जिसे लापरवाही से चलाया जा रहा था. उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी धीमी करने का इशारा किया. लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी. तब कांस्टेबल संदीप अपनी बाइक से कार को ओवरटेक करके उसके आगे पहुंचे.
अचानक वैगनाआर के ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और संदीप की बाइक को पीछे से टक्कर मारी और उन्हें लगभग 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. वैगनआर की सामने खड़ी एक दूसरी कार से टक्कर भी हुई. संदीप को गंभीर चोटें आईं. उन्हें पहले सोनिया अस्पताल ले जाया गया और वहां से पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल में ट्रांसफर किया गया. लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया.
मीडिया को संबोधित करते हुए डीसीपी जिमी चिराम ने कहा कि वैगनआर में दो लोग सवार थे, जो मौके से भागने में कामयाब रहे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की हैं. दोनों की पहचान कर ली गई है और जिस कार से कांस्टेबल संदीप की बाइक को टक्कर मारी गई थी, वह बरामद कर ली गई है. प्रथम दृष्टया मामला रोड रेज का लग रहा है, मामले में आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story