भारत

महिला पर पालतू कुत्ते के हमले का LIVE वीडियो, काफी मशक्कत के बाद हटाया गया

jantaserishta.com
30 July 2025 8:07 PM IST
महिला पर पालतू कुत्ते के हमले का LIVE वीडियो, काफी मशक्कत के बाद हटाया गया
x
वीडियो वायरल.
गुरुग्राम: गुरुग्राम की पॉश सोसायटी में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया. यह घटना गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक लग्जरी सोसायटी में रविवार सुबह करीब 7 बजे हुई.
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग सुबह सैर कर रहे थे. एक महिला अपने पालतू हस्की डॉग को पकड़कर ले जा रही थी. उसी समय लाल टी-शर्ट पहने एक महिला सामने से गुजर रही थी. अचानक कुत्ता उस पर झपट पड़ा और उसके हाथ को अपने जबड़ों में दबोच लिया.
हमले से महिला चिल्लाती रही और सड़क पर गिर गई. उसने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते की पकड़ बहुत मजबूत थी. कुत्ते को पकड़कर ले जा रही उसकी मालकिन भी उसे रोकने की कोशिश करती रही, लेकिन कुत्ता नहीं रुका.
कुछ लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे, जबकि एक-दो लोगों ने कुत्ते को लात मारने की कोशिश की. इसके बाद कुत्ते की पकड़ थोड़ी ढीली हुई और महिला को छुड़ाया जा सका.
घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया. महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और वह अब भी सदमे में है. हालांकि अब तक महिला की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है. इससे पहले भी गुरुग्राम में पालतू कुत्तों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null