भारत
पहलगाम आतंकी हमले का LIVE वीडियो, jantaserishta.com पर देखें
jantaserishta.com
24 April 2025 11:38 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल की आतंकी घटना पर केंद्र सरकार ने पार्लियामेंट बिल्डिंग में शाम 6 बजे सभी दलों की बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री शाह बैठक में शामिल होंगे। उधर, भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पूरी रात खौफ के साये में काटी। 18 फाइटर जेट कराची एयरबेस से भारत से लगी सीमा की ओर एयरफोर्स स्टेशनों पर भेजे गए हैं।
पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को कराची तट से दूर अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के भीतर अपनी तटरेखा पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान सरकार के X हैंडल को भारत में बैन कर दिया है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह दी गई है।
अटारी बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट बंद हो सकती है
पंजाब के अटारी बॉर्डर पर हर दिन होने वाली बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी बंद हो सकती है।
सामने आया वीडियो
इस बीच आतंकियों के हमले का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें कत्लेआम मचाते देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकियों के हाथों में ऑटौमैटिक गन हैं और वे पहलगाम ग्राउंड में टूरिस्ट पर हमला कर रहे हैं। इस हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी और कई लोगों को घायल कर दिया।
बाद में पता चला था कि आतंकियों ने स्थानीय कश्मीरी आतंकियों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ मिलकर हमले से पहले इलाके की रेकी की थी। हमलावर ने हमले के लिए बैसरन को इसलिए चुना क्योंकि इस इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं थी।
शुरुआती जांच में पता चला था कि आतंकियों ने बॉडीकैम पहने हुए थे। हमलावरों ने इस पूरे हमले की वीडियोग्राफी की थी। आतंकियों ने महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कर दिया था। इसके बाद चुन-चुनकर लोगों को मारा गया। कुछ लोगों को दूर से गोली मारी गई जबकि बाकी को पास से गोली मारी गई।
देखिये पहलगाम में आतंकी कैसे लोगों को मार रहे थे #PahalgamTerroristAttack #pahalgamattack #Pakistan pic.twitter.com/EBEiQLbzo0
— Amardeep Sharma (@AmarTvMedia) April 24, 2025
Tagsपहलगाम आतंकी हमलाआतंकी हमलापहलगामपहलगाम आतंकी हमला वीडियोPahalgam terror attackterror attackPahalgamPahalgam terror attack video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





