भारत

सरेआम गुंडागर्दी का लाइव VIDEO, कुरियर कंपनी में काम करने वाले युवक का अपहरण

jantaserishta.com
2 Feb 2026 4:50 PM IST
सरेआम गुंडागर्दी का लाइव VIDEO, कुरियर कंपनी में काम करने वाले युवक का अपहरण
x
वीडियो भी सामने आया.
सूरत: गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में अपराधी इस कदर बेखौफ हैं कि आए दिन किसी ना किसी वारदात को अंजाम देते रहते हैं. इस बार सूरत के पर्वत पाटिया इलाके में दिनदहाड़े कुरियर कंपनी में काम करने वाले एक युवक के अपहरण की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इस पूरी वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें एक साथ कई आरोपी मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटते और जबरन कार में बैठाते नजर आ रहे हैं.
सीसीटीवी में कैद हुईं यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक युवक भागता हुआ नजर आ रहा है जबकि कई अन्य युवक उसका पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं. पीछा करने वाले युवकों ने भाग रहे युवक को पकड़कर उसके ऊपर लात घूसों की बौछार शुरू कर दी थी और उसके बाद उसका अपहरण कर कार में ले गए थे.
दिन दहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह ने पुणा पुलिस स्टेशन में ख़ुद के अपहरण और मारपीट करने वालों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया है. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि यह घटना 16 जनवरी, 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे पर्वत पाटिया चार रास्ता के पास डी.जी. पॉइंट अपार्टमेंट के सामने हुई थी.
प्रदीप सिंह जब कुरियर की डिलीवरी देकर नीचे उतरे, तभी आकाश राजपूत, गोपाल और अन्य छह लोगों ने उन्हें घेर लिया था. आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की. फिर मारपीट की और जबरन एक नीले रंग की सुजुकी कार में बिठा लिया था. कार के अंदर दो लोगों ने प्रदीप की कमर पर चाकू सटा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी थी.
इसके बाद अपहरणकर्ता उन्हें गोड़ादरा क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, पूर्वांचल रेस्टोरेंट और डिंडोली ब्रिज के नीचे घुमाते रहे और अंत में केसर भवानी सोसाइटी के पास छोड़कर फरार हो गए थे. पुलिस शिकायत के अनुसार इस घटना की जड़ 14 जनवरी को हुई एक मामूली झड़प है. पूर्वांचल रेस्टोरेंट में बैठने की बात को लेकर प्रदीप सिंह और मुख्य आरोपी आकाश के चचेरे भाई अभिषेक राजपूत के बीच बहस हुई थी.
जिसमें प्रदीप ने अभिषेक की पिटाई कर दी थी. इसी का बदला लेने के लिए आकाश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी. शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह पहले किसी अन्य मामले में जेल में थे और डरे हुए भी थे. जिसकी वजह से शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर पुणा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story