भारत
सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत का लाइव वीडियो आया सामने, सहमे लोग
jantaserishta.com
20 Dec 2022 8:26 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट:आजतक
सींग उनके चेहरे के आर-पार भी हो गया.
कोटा: राजस्थान के कोटा शहर में आए दिन आवारा मवेशियों के हमले से वाहन सवार और राहगीर घायल हो रहे हैं. लेकिन फिर भी नगर निगम प्रशासन आंखें मूंद बैठा है. ताजा मामला साबरमती कॉलोनी का है जहां नगर निगम की लापरवाही के चलते सांड के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
मृतक के परिजनों ने नगर निगम प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले सांड ने एक महिला पर हमला किया था. इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर जा रहे पुरानी साबरमती कॉलोनी निवासी महेश चंद्र थनवार (62) भी वहां पर आ गए. उन्होंने डंडे से सांड को भगाने की कोशिश की. लेकिन सांड ने उन पर भी हमला कर दिया.
इससे बुजुर्ग महेश चंद्र नीचे गिर गए. थोड़ी देर सांड शांत रहा. फिर अचानक से उसने महेश चंद्र पर सींग से लगातार कई हमले कर दिए. इस दौरान सींग उनके चेहरे के आर-पार भी हो गया. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तभी वह वहां आया और उसने पत्थर मारकर सांड को भगाया. कुछ और लोग भी वहां पहुंचे. बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, मृतक महेश चंद्र सरकारी विद्यालय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त थे. वे रोज सुबह मंदिर में पूजा करते थे और मॉर्निंग वॉक पर जाते थे. सोमवार को भी वह सैर के लिए निकले थे कि उनके साथ यह हादसा हो गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





