भारत

हत्या का LIVE वीडियो, युवक को गोलियों से भून डाला

jantaserishta.com
15 March 2025 9:17 AM IST
हत्या का LIVE वीडियो, युवक को गोलियों से भून डाला
x
हत्या ने दहलाया.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा इलाके में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे दिल दहला देने वाली वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया. जहां रमजान की सहरी से पहले कुछ बदमाशों ने 25 वर्षीय युवक हारिस उर्फ कट्टा की घर के बाहर गोलियों से भूनकर बेरहमी से हत्या कर दी. बाइक सवार हमलावरों ने आधा दर्जन से ज्यादा ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे हारिस की मौके पर ही मौत हो गई. गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं. इस हत्याकांड की पूरी वारदात पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें हमलावरों को गोलियां बरसाते देखा गया. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
ASP मयंक पाठक ने बताया कि सहरी से पहले घर के बाहर बैठे हारिस नामक युवक की हत्या कर दी गई. प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. जांच में सामने आया है कि हारिस का किसी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसे निशाना बनाया गया.
वहीं, पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस वारदात के बाद तेलीपाड़ा इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है. अधिकारी लगातार घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि इस हत्याकांड के पीछे जो भी अपराधी हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story