भारत

हत्या का LIVE वीडियो, सरेआम दामाद ने ससुर को मार डाला, देखते रह गए लोग

jantaserishta.com
13 April 2024 4:18 PM IST
हत्या का LIVE वीडियो, सरेआम दामाद ने ससुर को मार डाला, देखते रह गए लोग
x
देखें वीडियो.
शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर जिले के आरसी मिशन के रौसर कोठी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को दामाद ने ससुर की गोली मार हत्या कर दी। सूचना पर सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने मौके पर पहुंच पड़ताल की। परिजनों के अनुसार, उधारी के दो लाख रुपये मांगने पर दामाद भड़क गया और उसने वारदात को अंजाम दिया। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारद्वाजी निवासी सालिगराम की उम्र तकरीबन 65 साल थी। उनकी तीसरे नंबर की बेटी लक्ष्मी का आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रौसर काठी में मकान बन रहा है। लक्ष्मी हरदोई में पंचायती विभाग में नौकरी करती हैं। सालिगराम गुरुवार को पत्नी के साथ बेटी लक्ष्मी के घर की देखभाल करने गए और वहीं अपने सबसे बड़े दामाद राजाराम के घर पर रुक गए थे।
शुक्रवार की शाम सालिगराम दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान थाना सदर बाजार क्षेत्र की बाइबाग कालोनी निवासी उनका सबसे छोटा दामाद संजय बलधारी पहुंचा। बताया जा रहा है कि सालिगराम ने दामाद से उधार दिए दो लाख रुपये मांगे थे। इससे नाराज संजय बलधारी तमंचे से ससुर के सीने पर गोली मार भाग गया। गोली की आवाज सुन सभी दौड़ पड़े। आनन-फानन में सलिगराम को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया कि दामाद ने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी की तलाश में सर्विलांस सहित तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
रौसर कोठी में हुए गोलीकांड का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। ससुर दामाद बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान दामाद थोड़ा पीछे हटता है, फिर गोट से तमंचा निकाल ससुर पर फायर कर देता है। इसके बाद चीख-पुकार और भगदड़ मच जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story