भारत

हत्या का लाइव वीडियो: लोग तमाशा देखते रहे, ईंट उठाकर मारा

jantaserishta.com
9 Oct 2022 2:38 PM IST
हत्या का लाइव वीडियो: लोग तमाशा देखते रहे, ईंट उठाकर मारा
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक खतरनाक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक जमीन पर पड़े हुए शख्स को हाथ की कोहनी से मारते जा रहा है. उसके बाद हाथ से नीचे पड़े शख्स के मुंह पर वार करता है. मारपीट करने वाला यहीं नहीं रुकता, वह बाद में बेसुध पड़े हुए आदमी के चेहरे और सीने पर बार-बार ईंट उठाकर मारता है.
हैरानी की बात यह है कि आसपास के महिला-पुरुष इस घटना को देखते रहते हैं. कुछ लोग झुंड में सामने भी खड़े हुए इस लड़ाई को देख रहे हैं लेकिन कोई भी पिटने वाले को बचा नहीं रहा. वीडियो के अंत में जरूर एक युवक बाद में आता है और हमलावर का हाथ पकड़ कर उसके हाथ से ईंट छीनने का प्रयास करता है और इसको रोकता है.
एएसपी खुरजा बीबी चौरसिया के अनुसार, यह वीडियो 5 अक्टूबर का है. खेती मजदूरी करने वाले दो युवक नशे की हालत में आपस में लड़ बैठे थे. एक युवक जब नशे में नीचे गिर गया था, तो दूसरे ने अपने हाथों की कोहनी से मार-मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था. घायल के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा 304 में दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
वहीं, इस लड़ाई में घायल हुए जिस शख्स को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, 8 अक्टूबर को इलाज के दौरान उस युवक की मृत्यु हो गई. इस मामले में मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्यवाही की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story