भारत

ऑफिस में महिला कर्मचारी की हत्या का LIVE वीडियो...ब्रेकअप से नाराज था, फैली दहशत

jantaserishta.com
5 Jun 2026 9:33 AM IST
ऑफिस में महिला कर्मचारी की हत्या का LIVE वीडियो...ब्रेकअप से नाराज था, फैली दहशत
x
देखें वीडियो.
Mohali: पंजाब के मोहाली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला की उसके एक्स पार्टनर ने चाकू से हत्या कर दी. दोनों के बीच करीब छह महीने पहले ब्रेकअप हो गया था. आरोपी दोबारा रिलेशनशिप में आने की कोशिश कर रहा था. ऑफिस में महिला पर अटैक करने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया.
मामला फेज-11 इलाके का है, जहां सेक्टर-66 के पास एक निजी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी का दफ्तर है. इसी दफ्तर में 30 साल की डिंपल काम करती थी. डिंपल पटियाला की रहने वाली थी और अपने काम में व्यस्त थी. लेकिन उसी ऑफिस में एक शख्स और था- हरविंदर मान उर्फ हैरी, जो उसका पूर्व साथी भी था और सहकर्मी भी था.
दोनों कभी रिलेशनशिप में रहे थे. करीब तीन साल से दोनों साथ काम कर रहे थे. लेकिन छह महीने पहले यह रिश्ता टूट गया. ब्रेकअप के बाद हरविंदर लगातार डिंपल को मनाने यानी पैचअप की कोशिश कर रहा था, लेकिन डिंपल ने साफ दूरी बना ली थी.
गुरुवार की शाम थी. ऑफिस में काम चल रहा था. हरविंदर ऑफिस पहुंचा. कुछ ही देर में दोनों के बीच बहस शुरू हुई. कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए. और फिर जो हुआ, वो CCTV कैमरे में कैद हो गया.
आरोप है कि आरोपी ने अपने पास मौजूद चाकू निकाला और डिंपल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. ऑफिस के अंदर अचानक चीख-पुकार मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ ही पलों में माहौल डरावना हो गया. हमले के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया और अपनी जान लेने की कोशिश की.
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया. आरोपी की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है.
पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया है, जिसमें पूरी वारदात कैद है. इसी फुटेज को अब जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है. शुरुआती जांच में मामला पुराने रिलेशन, ब्रेकअप और एकतरफा दबाव से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story