भारत

मर्डर का लाइव वीडियो, कई गोलियां चली

jantaserishta.com
15 Aug 2022 5:16 PM IST
मर्डर का लाइव वीडियो, कई गोलियां चली
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: 14 अगस्त को जब दिल्ली हाई अलर्ट पर थी, तब राजधानी के जामिया नगर इलाके में 40 साल के वसीफ सत्तार की बाइक सवार बदमाशों ने 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि वसीफ जब बाइक से जा रहा था, उसी समय स्कूटी पर सवार हमलावर ने पीछे से वसीफ पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां बरसा दीं. इसके बाद वसीफ बाइक से गिर गया. वहीं सामने से आ रहा ई-रिक्शा चालक भी गोलीबारी के बीच खुद को बचाता हुआ नजर आया.
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि वसीफ जब गोली लगने से सड़क पर गिर गया, तब भी हमलावरों ने उसे कई गोलियां मारीं और फरार हो गए. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. हमलावरों की तलाश की जा रही है. जिस जगह पर ये वारदात हुई, वहां से कुछ दूरी पर जामिया यूनिवर्सिटी है. वारदात वाली जगह पर भीड़भाड़ रहती है. पुलिस के मुताबिक, मृतक वसीफ प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था.
बता दें कि वासिफ की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद शव को होली फैमिली हॉस्पिटल में ले जाया गया था. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे. ओखला के रहने वाले वसीफ को बदमाशों ने शाम 5 बजे उस वक्त गोली मार दी थी, जब वह घर से बाहर किसी काम से निकले थे. 40 वर्षीय वसीफ यहां अपने परिवार के साथ रहते थे. पुलिस वसीफ के परिजन से पूछताछ कर रही है, ताकि पता चले कि उनकी किसी से क्या दुश्मनी थी. घटना के पीछे क्या वजहें रहीं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story