
x
देखें वीडियो.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुन्नी देवी की हत्या का मामला सुलझ गया है। मुन्नी देवी (सास) की हत्या दो बहुओं ने मिलकर की थी। दोनों बहुओं ने गृह कलेश के चलते अपनी सास की हत्या कर दी थी। दोनों बहुओं ने अपनी सास की लाठी डंडे और पत्थर से जमकर मारपीट की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ है। बीते 7 मार्च को सास मुन्नी देवी ने इलाज की दौरान दम तोड़ दिया था। घटना का वीडियो सामने आया है।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतिका मुन्नी देवी की बड़ी बहू सावित्री और छोटी बहू चंदा बड़े बेटे धर्मेंद्र सहित छोटी बहू के पिता और दोनों भाइयों पर मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव पीपरीपुरा में पंचायत के दौरान विवाद हुआ था। मामला आंतरी थाना क्षेत्र का है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





