भारत
OMG! युवक-युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए, लाइव VIDEO
jantaserishta.com
4 Aug 2025 5:15 PM IST

x
वीडियो सामने आया.
हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सड़क पर चल रहे एक युवक और एक युवती को दो गाड़ियों में सवार कुछ लोगों ने जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठाया और मौके से फरार हो गए.
यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे कुछ लोग युवक और युवती को बलपूर्वक गाड़ी में बैठा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया.
सिटी कोतवाली थाना टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि उन्हें एक लड़के और लड़की के अपहरण की सूचना मिली थी, हालांकि अभी तक किसी ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. मौके पर पहुंचे एएसआई दिनेश शेखावत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक लड़का एक लड़की को अगवा करके ले गया है.
फुटेज देखने पर महेंद्र काशिव नाम का एक लड़का पहचान में आया. जानकारी के मुताबिक, यह युवक-युवती दतिया से भाग कर हरदा आए थे और हरदा निवासी महेंद्र काशिव ने उन्हें सपोर्ट किया था.
हरदा शहर में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस भी सकते में आ गई है. सीसीटीवी फुटेज में दिखने के बाद पुलिस हरदा निवासी महेंद्र काशिव से पूछताछ में जुट गई है. पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस अपहरण के पीछे का पूरा सच सामने आ सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





