जज की मौत का LIVE वीडियो, सड़क पर ऑटो ने मारी टक्कर, हत्या या हादसा?

धनबाद: सड़क दुर्घटना में धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद की मौत हो गई। रोज की तरह न्यायाधीश मार्निंग वाक करने अपने आवास से गल्फ ग्रांउड मॉर्निंग वॉक करने जा रहे थे। तभी रणधीर वर्मा चौक के आगे न्यू जजेज कॉलोनी मोड पर विपरित दिशा से आ रही चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी दी । आनन फानन में उन्हें एसएनएमसीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव समेत जिले के तमाम न्यायिक न्यायिक पदाधिकारी एसएनएमसीएच पहुंच गए है। मृतक न्यायाधीश के परिवार जन भी अभी एसएनएमसीएच ले जाए गए हैं। न्यायाधीश आनंद ने छह माह पूर्व ही धनबाद में ज्वाइन किया था। इसके पूर्व व बोकारो के जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे।
झारखंड, धनबाद में आज सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले ADG-8 न्यायधीश उत्तम आनंद को एक ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी। CCTV फुटेज देख लग रहा है कि ऑटो ने जानबूझकर टक्कर मारी है। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है।@JagranNews @JharkhandCMO @JharkhandPolice pic.twitter.com/IpXaYNPeRP
— amit singh (@Join_AmitSingh) July 28, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





