भारत

50 लाख से अधिक के ज्वेलरी लूट का LIVE वीडियो, ग्राहक बनकर आए लुटेरे, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

jantaserishta.com
24 Nov 2024 11:39 AM IST
50 लाख से अधिक के ज्वेलरी लूट का LIVE वीडियो, ग्राहक बनकर आए लुटेरे, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
x
देखें वीडियो.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित अनिल ज्वेलर्स से पांच हथियारबंद बदमाशों ने 50 लाख रुपये से अधिक के ज्वेलरी लूट लिए. घटना के दौरान बदमाशों ने इतनी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया कि आसपास के दुकानदारों को भनक तक नहीं लगी. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला.
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि लाखों रुपये के ज्वेलरी लूटे गए हैं. बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित ज्वेलरी की दुकान में पहले दो बदमाश घुसे और कुछ ज्वेलरी दिखाने को कहा. इस पर दुकानदार ने दुकान बंद होने की बात कहते हुए अगले दिन आने को कहा.
इसके बाद तीन बदमाश हाथों में पिस्तौल लेकर दुकान में घुसे और लूट की वारदात को अंजाम देने लगे. बदमाशों ने इतने शातिराना अंदाज में घटना को अंजाम दिया कि अगल-बगल के दुकानदारों को भनक तक नहीं लगी. ज्वेलर्स अनिल कुमार ने बताया कि दुकान में पहले दो बदमाश आए, फिर अन्य आए और बंदूक की नोक पर दुकान में रखे सारे जेवरात लूटकर चले गए.
घटना की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि अनिल ज्वेलर्स में पांच बदमाश घुसे और करीब 102 ग्राम सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए. वहीं, एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि ऐसी घटना होने पर यह उजागर होना जरूरी है कि ज्वेलर्स की दुकान, बैंक और पेट्रोल पंप आदि जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं या नहीं, जहां लाखों का लेन-देन होता है. फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story