भारत
गुंडागर्दी का LIVE वीडियो, दंपति के साथ मारपीट का VIDEO सामने आया
jantaserishta.com
23 Feb 2025 4:42 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
मेरठ: यूपी के मेरठ (Meerut) में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें गाड़ी निकालने को लेकर युवक दंपत्ति से मारपीट करता दिख रहा है. एक महिला भी डंडा लेकर युवक को पीटती है. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है.
यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक स्कॉर्पियो कार से रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी बहस वहां मौजूद एक फूल विक्रेता दंपत्ति से हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि कार सवार युवक ने दंपत्ति पर हमला कर दिया. महिला ने भी अपने बचाव में अंदर से डंडा लाकर युवक पर वार किया.
इस दौरान मौके पर मौजूद लोग दंपत्ति के समर्थन में आ गए और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. घटना का पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि कार सवार युवक मेरठ के एक नेता का भतीजा है. हालांकि, जब मंत्री से इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन बंद मिला.
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया. इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है. अब तक किसी ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. वहीं, मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और यदि कोई पक्ष शिकायत दर्ज कराता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





