भारत

LIVE वीडियो हाईवोल्टेज ड्रामा का, युवती ने ये क्या कर दिया

jantaserishta.com
12 Feb 2025 5:06 PM IST
LIVE वीडियो हाईवोल्टेज ड्रामा का, युवती ने ये क्या कर दिया
x
देखें वीडियो.
सूरत: दिल्ली से गुजरात के सूरत आई एक युवती ने यहां जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया. यहां के मोराभागल इलाके में ये युवती प्रेमी के शादी करने से इनकार करने पर आत्महत्या करने के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई. घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से लड़की को बचाकर नीचे उतारा.
जानकारी के अनुसार यह युवती मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है और दिल्ली में काम करती है. वह अपने प्रेमी को मिलने सूरत आई थी.यहां एक होटल में रुकने के बाद प्रेमी-प्रेमिका में शादी को लेकर विवाद हो गया और जब युवक ने शादी से इनकार कर दिया तो युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया.
अधिकारी ने बताया कि लड़की दिल्ली से सूरत के सिंगणपर इलाके में रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने आई थी.वे दोनों सोमवार रात होटल में रुके थे.सुबह लड़की और उसका प्रेमी खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट में गए. इस दौरान शादी की बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया.जब लड़की खाना खा रही थी, तो उसका प्रेमी उसका सामान और पैसे लेकर भाग गया.लड़की ने आत्महत्या करने का विचार किया और एक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई. इसके बाद दमकल विभाग को कॉल किया गया और उन्होंने ऊपर चढ़कर युवती को समझाया और सही सलामत नीचे उतारा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story