भारत

किराने की दुकान का LIVE वीडियो, लुटेरों ने नमकीन का पैकेट लूटा, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
1 Jan 2025 9:38 AM IST
किराने की दुकान का LIVE वीडियो, लुटेरों ने नमकीन का पैकेट लूटा, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सतिये वाला चौक पर स्थित एक किराने की दुकान में दो नकाबपोश लुटेरे घुस गए. लुटेरों ने पिस्टल की नोक पर भुजिया (नमकीन) का पैकेट लूटा और मौके से फरार हो गए. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, दो नकाबपोश लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए और किराने की दुकान में दाखिल हो गए. लुटेरों ने पिस्टल निकालकर दुकान के मालिक पर तान दी और धमकाने लगा. इस दौरान दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए तुरंत दुकान के पीछे अपने घर की ओर भाग गया. इसके बाद एक लुटेरे ने पिस्टल से फायर भी किया, जो दुकान में रखे सामान पर जा लगा.
लुटेरे ने दुकान से कीमती सामान चुराने की कोशिश की, लेकिन जब कुछ हाथ नहीं लगा तो वहां रखा नमकीन भुजिया का पैकेट उठाकर फरार हो गया. इस घटना ने आसपास सनसनी फैला दी. घटना की जानकारी दुकानदार ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
पीड़ित दुकानदार साहिल और उनके पिता नरेश कुमार ने कहा कि दो लोग बाइक पर सवार होकर आए थे. दोनों दुकान में घुसे. उनके हाथ में पिस्टल था. दुकानदार ने कहा कि पिस्टल तान दी, इससे मैं तुरंत पीछे घर की तरफ भाग गया. सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की पूरी हरकत कैद हो गई है, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story