भारत

मालगाड़ी के एक्सीडेंट का LIVE वीडियो, अफरा तफरी का माहौल बना

jantaserishta.com
26 Oct 2022 4:37 PM IST
मालगाड़ी के एक्सीडेंट का LIVE वीडियो, अफरा तफरी का माहौल बना
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पटरी से मालगाड़ी के उतरने का मंजर काफी भयावह दिख रहा है.
नई दिल्ली: बिहार के गया में कोडरमा और मानपुर रेलवे खंड के बीच गुरपा स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतर गए. ये हादसा आज सुबह 6.24 बजे बजे हुआ. अब इस हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के पास बहुत से लोग खड़े हैं, तभी तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी बेपटरी होकर प्लेटफॉर्म की तरफ मुड़ गई है.
वीडियो में पटरी से मालगाड़ी के उतरने का मंजर काफी भयावह दिख रहा है. हादसे के वक्त प्लेटफॉर्म पर अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई. मालगाड़ी होने के कारण इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. फिलहाल, दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित हो गया है, जिसके चलते 10 ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा है.
कोयले से लदी मालगाड़ी कोडरमा स्टेशन की ओर से आ रही थी और गया की ओर जा रही थी. इस दौरान गुरपा स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था. बता दें कि रेलवे की पटरी से ट्रेन या मालगाड़ी उतर जाने की ये पहली घटना नहीं हैं. इससे पहले 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदूर में भी रविवार देर रात एक मामलगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. हादसे के बाद मुंबई-नागपुर रूट बाधित हो गया था और रेलवे को कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा था.
बता दें कि 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के रमवा रेलवे स्टेशन के पास माल गाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन इसके चलते नई दिल्ली -कानपुर- प्रयागराज रेल रूट बाधित हो गया था. इसके चलते इस रूट पर चलने वाली कुल 30 ट्रेनें प्रभावित हुई थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story