भारत

महंगी तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार के ACCIDENT का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
22 Sept 2025 2:52 PM IST
महंगी तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार के ACCIDENT का LIVE वीडियो
x
वीडियो हुआ वायरल.
मुंबई: मुंबई में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे कोस्टल रोड के दक्षिणी मार्ग पर एक तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार हादसे का शिकार हो गई. हादसा तब हुआ जब बारिश की वजह से सड़क फिसलन भरी थी. वर्ली पुलिस के मुताबिक, नेपियन सी रोड के रहने वाले 52 वर्षीय आतिश शाह कोलाबा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अचानक फिसल गई और सड़क के बैरिकेड से जा टकराई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि लैंबोर्गिनी के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा. गनीमत यह रही कि कार चला रहे आतिश शाह को कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उद्योगपति और कार प्रेमी गौतम सिंघानिया ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद से यह चर्चा का विषय बना हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story