भारत

बुजुर्ग की दिनदहाड़े पिटाई का LIVE वीडियो, लोग भड़के

jantaserishta.com
25 Oct 2025 11:20 AM IST
बुजुर्ग की दिनदहाड़े पिटाई का LIVE वीडियो, लोग भड़के
x
वीडियो सामने आया.

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बुजुर्ग की दिनदहाड़े पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के आलीगांव की बताई जा रही है. साथ ही इस घटना ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

पुलिस के मुताबिक 24 अक्टूबर को रघुराज अपनी कार से घर से ऑफिस जा रहे थे. तभी मोहित और उसके दोस्त आए और पहले रघुराज की कार का शीशा फोड़ा. फिर कार से निकालकर पिटाई शुरू कर दी. मारपीट में रघुराज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है. पुलिस के मुताबिक मोहित ने 2 साल पहले आलीगांव में एक प्लॉट खरीदा था और उसमें कंस्ट्रक्शन करवा था. लेकिन एक महीने बाद ही डीडीए ने उसे तोड़ दिया.
मोहित को शक था कि रघुराज ने उसकी डीडीए में शिकायत की है. इसी के चलते उसने रघुराज की पिटाई की. फिलहाल पुलिस ने दिल्ली के सरिता बिहार थाने में केस दर्ज कर लिया है और मोहित व उसके साथियों की तलाश कर रही है.
बीच सड़क पीड़ित रघुराज की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स की डंडे से पिटाई की जा रही है. वहीं जब मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों द्वारा उन्हें भी धमकी दी गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story