भारत

कुत्ते के हमले का LIVE वीडियो, सड़क पर खेल रहे बच्चे को बनाया निशाना

jantaserishta.com
5 April 2025 3:15 PM IST
कुत्ते के हमले का LIVE वीडियो, सड़क पर खेल रहे बच्चे को बनाया निशाना
x
वीडियो सामने आया.
जालंधर: पंजाब के जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला. पिछले कई दिनों से यहां आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. वहीं ताजा मामला वडाला चौक के टॉवर एंक्लेव से सामने आया है. जहां कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया और बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल बच्चे की पहचान 6 वर्षीय सार्थिक के रूप में हुई है.
मामले की जानकारी देते हुए पिता देवनाथ भाटिया ने कहा कि बच्चे की बाजू पर कुत्ते ने बुरी तरह से काटा है. जिससे बाजू पर एक इंच से अधिक गहरा घाव हो गया है. परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद से बच्चे के मन में डर इतना भर गया कि वह किसी से बात नहीं कर रहा है. इस दौरान परिजनों ने कहा कि वह सिविल अस्पताल में जब बेटे को टीका लगवाने गए तो हैरान रह गए, जहां उन्हें डॉक्टरों से पता चला कि एक दिन में 50 केस कुत्ते काटने के उनके पास आए थे.
फिलहाल परिजनों ने प्रशासन से कुत्तों का हल करने की अपील की है. वहीं, घटना के बाद सरपंच ने आवारा कुत्तों को खाना ना देने की लोगों से अपील की है. बच्चे को कुत्ते द्वारा नोचे जाने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चा गली में खड़ा था. इस दौरान सामने से कुत्ता भागकर आया और उसे काटने लग गया. बच्चा अपनी जाने बचाने के लिए सामने घर के गेट तक गया, लेकिन कुत्ता उसे वहां पर बुरी तरह से जमीन पर लेटाकर नोचने लग गया. बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर गली के लोग भागकर आए और उन्होंने कुत्ते के चुंगल से उसे बचाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story