भारत

मौत का LIVE वीडियो...काल बना ट्रक

jantaserishta.com
28 Jun 2025 5:56 PM IST
मौत का LIVE वीडियो...काल बना ट्रक
x
वीडियो सामने आया.
दुंडिगल: तेलंगाना के दुंडिगल में ऐसा सड़क हादसा हुआ कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. सुबह 8 बजे हुई इस दुखद घटना में स्कूल जा रहे 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. गीतांजलि स्कूल में पढ़ने वाला अभिमांशु रेड्डी अपनी मां के साथ स्कूटी से स्कूल जा रहा था. इसी दौरान बगल से गुजर रहे ट्रक की टक्कर से स्कूटी लड़खड़ाई और मां बेटे गिर गए. मां किसी तरह बच गई लेकिन बच्चा ट्रक के नीचे कुचला गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मल्लमपेट निवासी राजू का बेटा अभिमांशु कक्षा एक का छात्र था. बच्चा हर रोज की तरह अपनी मां के साथ स्कूटी से स्कूल जा रहा था. जब वे पल्लवी स्कूल जंक्शन पर पहुंचे तो तो एक टिपर लॉरी ने उनके वाहन को टक्कर मार दी जिससे भीषण हादसा हो गया. घटना से सीसीटीवी वीडियो काफी विचलित करने वाला है. इसमें दिख रहा है कि किस तरह से मां अपने बच्चे के शव को देखकर बिलखकर छाती पीट रही है. आसपास से दौड़कर लोग उसकी मदद को आते हैं लेकिन बच्चे की जान जा चुकी है.
फिलहाल मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक बालक के माता-पिता निजामाबाद जिले के निजामाबाद मंडल के रहने वाले हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null