भारत

OMG! मौत का LIVE वीडियो, कर रहे थे डांस, तभी...

jantaserishta.com
29 Nov 2022 5:28 PM IST
OMG! मौत का LIVE वीडियो, कर रहे थे डांस, तभी...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
वाराणसी: वाराणसी (Varanasi) में एक युवक की डांस करने के दौरान मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि युवक कुछ लोगों के साथ डांस कर रहा है. तभी वह अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर जाता है. अचेत अवस्था में परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाते हैं.
मगर, युवक की जांच करने के बाद डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं. डॉक्टर के मुताबिक, युवक की मौत हार्ट अटैक आने से हुई. जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के पिपलानी कटरा औघड़नाथ तकिया के पास बीती 25 अक्टूबर को एक शादी थी. इसमें शामिल हुए 40 वर्षीय मनोज विश्वकर्मा रिश्तेदारों के साथ डांस कर रहे थे.
गर्मजोशी के साथ सभी के साथ डांस कर रहे मनोज अचानक से लड़खड़ा जाते हैं और जमीन पर जा गिरते हैं. मनोज को गिरा हुआ देख वहां मौजूद महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगती हैं. तुरंत ही मनोज को नजदीकी अस्पताल लेकर जाया जाता है.
मगर, मनोज की जांच करने के बाद डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर देते हैं. डॉक्टर का कहना है कि मनोज की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है. मनोज की मौत के बाद से परिवार के लोग और रिश्तेदार गमगीन हैं. किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मनोज अब उनके बीच नहीं हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story