मौत का LIVE वीडियो, दो युवक ट्रैक्टर पर मुकाबला कर रहे थे

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर दो ट्रैक्टरों की रस्सी बांधकर जोर आजमाइश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच करने पर वीडियो डीबाई के गांव सूरजपुर मखैना का सामने आया। वीडियो में नजर आ रहा है कि जोर आजमाइश के दौरान एक ट्रैक्टर दूसरे ट्रैक्टर को पीछे की ओर खींच कर ले गया। जिसे गांव निवासी किशोर तेजवीर चला रहा था। तेजवीर का ट्रैक्टर इसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से तेजवीर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वीडियो गत चार जनवरी का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में दूसरे ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
स्टंटबाजी ने युवक की जान ली। रस्से से बांधकर ट्रैक्टर खींच रहे थे। ट्रैक्टर पलट गया और ड्राइवर मर गया।📍डिबाई, बुलंदशहर (यूपी) pic.twitter.com/FptstfZOcM
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 9, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





